पलामू, अगस्त 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के स्कूलों में जिज्ञासा, तार्किक क्षमता, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उदेश्य से 1300 स्कूलों में विज्ञान और गणित क्लब का गठन किया जाएगा। छात्रों का गणित और विज्ञान के प्रति रूचि एवं उत्साह का विकास करने के दृष्टिकोण से झारखंड शिक्षा परियोजना के निर्देश पर किया जा रहा है। ताकि गणित और विज्ञान में छह से 12वीं तक के बच्चों को नवाचारी एवं अन्वेषणात्मक सीख को बढ़ावा मिल सके। क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रयोग, मॉडल और प्रदर्शनों के माध्यम से सीखने का अवसर प्रदान किया जाएगा। गणित एवं विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक डॉ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न स्तर पर प्रश्नोत्तरी, प्रदर्शनी और प्रतिस्पर्धाओं के माध्यम से छात्रों को प्रेरित करना है। यह भी पढ़ें- डीईओ ने एस्पायर अवार्ड क...