पलामू, सितम्बर 4 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर शनिवार को पलामू जिले के 12 शिक्षकों को राज्यस्तरीय मंच पर सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार, समर्पण तथा राज्यस्तर के विभिन्न महत्वपूर्ण शैक्षिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए चयनित इन शिक्षकों को झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि यह पलामू के लिए गौरव की बात है। 5 सितंबर को जिला स्तर पर भी करीब 40 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि राज्य स्तरीय सम्मान के लिए चयनित शिक्षकों के योगदान का दायरा केवल विद्यालय स्तर तक सीमित नहीं रहा है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: शिक्षक दिवस पर उत...