पलामू, अप्रैल 11 -- मेदिनीनगर। पलामू जिला के चयनित 12 बच्चों को कंजनाइटल हार्ट डिफेक्ट कैंप में इलाज के लिए शनिवार को रांची के सदर अस्पताल में भेजा गया है। यह कैंप जन्म जात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए आयोजित है। कैंप में निःशुल्क इलाज किया जाएगा। कैंप में विभिन्न जांच के बाद चयनित बच्चों का ऑपरेशन किया जाएगा। पलामू जिले में शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बेबी केयर यूनिट शुरू करने की योजना है। इससे नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के डीईआईसी मैनेजर पीयूष कुमार ने बताया कि आरबीएसके ने विभिन्न स्कूलों में स्क्रीनिंग के दौरान इन 12 बच्चों का चयन किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.