पलामू, अप्रैल 8 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अंतर्गत विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के तहत जिले के 105 स्कूलों के में 210 उत्कृष्ट आरोग्य दूतों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को पंडित दीनदयाल नगर भवन में स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग एवं सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज के संयुक्त सहयोग से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम बच्चों और किशोरों के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आरोग्य दूत अपने साथियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर एक स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने एनीमिया और टीबी जैसी गंभीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.