पलामू के सरकारी ब्लड बैंक में मांग की तुलना में काफी कम रक्त, परेशान हो जा रहा है प्रबंधन
पलामू, जून 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में इन दिनों रक्त संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। जिले के एकमात्र सरकारी ब्लड बैंक में आवश्यकता के अनुरूप रक्त उपलब्ध नहीं होने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना, गोलीबारी, थैलेसीमिया, कैंसर तथा एचआईवी पॉजिटिव दुर्घटना जैसे गंभीर मामलों में मरीजों को तत्काल रक्त उपलब्ध कराने का प्रावधान है, लेकिन सीमित भंडार के कारण कई बार जरूरतमंदों को समय पर रक्त नहीं मिल पा रहा है। पलामू जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सरकार ने करीब छह माह पूर्व निर्देश जारी किया था कि मरीजों को रक्त प्राप्त करने के लिए पहले रक्तदान करना अनिवार्य नहीं होगा। इस व्यवस्था से मरीजों को तत्काल राहत मिलने लगी, लेकिन दूसरी ओर रक्तदान की संख्या में गिरावट आने से ब्लड बैंक के स्टॉक पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.