पलामू, अप्रैल 18 -- मेदिनीनगर। पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबपुर कस्बा सहित 11 स्थानों पर 137 दुकान खाली पड़े हुए हैं। पलामू जिला परिषद के इन दुकानों को खुली डाक के माध्यम से मासिक किराया पर बंदोबस्त करने के लिए पहल शुरू की गई है। शनिवार को आवेदन पत्र बिक्री की प्रक्रिया पूरी की गई। 23 अप्रैल को डाक के माध्यम से दुकान का आवंटन किया जाएगा। उपविकास आयुक्त सह पलामू जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मो. जावेद हुसैन के अनुसार नीलांबर-पीतांबरपुर के अलावा विश्रामपुर, मनातू, हरिहगंज, छतरपुर, नावाबाजार, हुसैनाबाद, मोहम्मदगंज, तरहसी, तेतराई और चांदों में दुकान स्थित है। यह भी पढ़ें- मोहम्मदगंज बस पड़ाव की बंदोबस्ती की प्रक्रिया शुरू यह भी पढ़ें- अवैध तरीके से तह बजारी वसूली की शिकायत यह भी पढ़ें- आबकारी दुकानों के व्यवस्थापन को ई-लाटरी प्रारंभ...