पलामू, सितम्बर 20 -- नीलांबर-पीतांबरपुर, प्रतिनिधि। पलामू के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (जीईसी), के विद्युत अभियंत्रण विभाग के विद्यार्थियों ने तकनीकी नवाचार का प्रदर्शन करते हुए हैंडिक्स-2026 में 50 हजार रुपये का कैश प्राइज जीता है। प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी-रांची ने किया था। जीईसी पलामू की टीम, भूमिवाला, ने अपने अभिनव प्रोजेक्ट के लिए यह पुरस्कार हासिल किया। टीम का नेतृत्व विद्युत अभियंत्रण विभाग की पांचवें सेमेस्टर की छात्रा रिया कुमारी ने किया। टीम में रिया कुमारी, राजू कुमार, बबिता कुमारी और दीपा कुमारी शामिल हैं। रिया कुमारी और राजू कुमार पांचवें सेमेस्टर, जबकि बबिता कुमारी और दीपा कुमारी सातवें सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं। यह भी पढ़ें- आरईसी के हैकाथॉन में दिखी विद्यार्थियों की नवाचार क्षमता, तीन टीमों क...