पलामू, अप्रैल 9 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय मध्यदेशिया वैश्य सभा का 46वां राष्ट्रीय महासम्मेलन 11 और 12 अप्रैल को बाबा नगरी देवघर के शांति कोठी में आयोजित होने जा रहा है। इस सम्मेलन को लेकर पलामू के मध्यदेशीय वैश्य परिवारों में उत्साह है। पलामू के समाजसेवी मनोहर कुमार लाली का चयन महासचिव के रूप में किया गया है। सम्मेलन में उन्हें दायित्व सौंपा जाएगा। मनोहर कुमार लाली लंबे समय से समाज सेवा और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उनकी मेहनत, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें इस महत्वपूर्ण आयोजन में जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके चयन से पलामू जिले के वैश्य समाज में गर्व और उत्साह का माहौल है। मनोहर कुमार लाली ने बताय कि सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ नेपाल और भूटान से भी प्रतिनिधि भाग लेंगे। इ...