पलामू, मार्च 9 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू के प्राख्यात प्राध्यापक प्रो. सुभाष चंद्र मिश्रा ने रविवार की देर रात करीब एक बजे अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करते हुए अंतिम सांस ली। रविवार की शाम में उनकी सांसे उखड़ने लगी थी जिसके बाद उन्हे ऑक्सीजन दिया गया था। अंतिम समय में दोनों पुत्र प्रभात कुमार मिश्र सुमन और हेमंत कुमार मिश्र गुड्डू सहित परिवार के सभी सदस्य मेदिनीनगर के रेड़मा स्थित आवास में उपस्थित थे। अंतिम यात्रा सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे शुरू हुई। मुखाग्नि मेदिनीनगर के कोयल नदी के तट पर स्थित महाराजा हरिश्चंद घाट पर दी गई। प्रो. एससी मिश्रा के निधन की खबर सोमवार की सुबह में फैलते ही घर पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, सेवानिवृत प्राध्यापक प्रो. कमलाकांत मिश्र, भाजपा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.