पलामू, दिसम्बर 8 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के नेउरा गांव निवासी 20 वर्षीय प्रवासी मजदूर सोनू प्रजापति ने गुजरात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। एंबुलेंस से सोमवार को शव गांव लाया गया। परिजन शव आते हुए दहाड़ मारकर रोने लगे। पूरे गांव का माहौल मातम में बदल गया। परिजनों ने बताया कि सोनू 29 नवंबर को गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले अपने मौसा के पास काम करने गया था। 5 दिसंबर को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बाद में मामले की जानकारी रिश्तेदारों ने दी उनके अनुसार 5 दिसंबर को वह अपने किराए के मकान में सोने गया जहां सुबह में रिश्तेदार दरवाजा खुलवाने पहुंचे बावजूद नहीं खोला तो रिश्तेदारों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो उसका शव फंदे से लटका था। बाद में मामले की जानकारी उन्होंने स्थानीय पुलिस और परिजनों को दी। पुलिस ने कानूनी...