पलामू के पोखराहा सड़क हादसों पर मुख्यमंत्री सख्त
रांची, जून 26 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पलामू के मेदिनीनगर स्थित पोखराहा और जोड़ के पास फोरलेन सड़क पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने पलामू के उपायुक्त और राज्य के सड़क परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ को तत्काल संज्ञान लेकर सड़क पर सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने को कहा है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में इस फोरलेन पर लगातार हादसे हुए हैं, जिनमें 13 दिनों के भीतर तीन लोगों की मौत की जानकारी सोशल मीडिया पर उपलब्ध कराई गई है। दुर्घटनाओं से नाराज स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस कैंप को भी नुकसान पहुंचाया था।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हादसे वाले स्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.