पलामू, अप्रैल 8 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में 1037 बच्चे ड्राप आउट (बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ चुके) हैं। ड्राप आउट बच्चों को स्कूल रूआर (बैक टू स्कूल) अभियान के दौरान विभिन्न स्कूलों में पुन: वापसी कराते हुए उम्र के हिसाब से नामांकन करया जाएगा। जिले के चैनपुर प्रखंड में सर्वाधिक 272 बच्चे ड्राप आउट हैं जबकि सबसे कम बच्चे हरिरहगंज में मात्र एक बच्चा ड्राप आउट है। समग्र शिक्षा अभियान के एपीओ कांति कुमार चांद ने बताया कि स्कूल रूआत जिला में 11 अप्रैल से प्रारंभ होगा। 11 अप्रैल को जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद प्रखंडों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। 15 से 30 अप्रैल तक स्कूलों में स्कूल रूआर के तहत कई गतिविधियां होगी। साथ ही नये बच्चों के दाखिला भी होगा। ड्राप आउट बच्चों का उम्र के हिसाब से न...