पलामू, अगस्त 26 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में पलामू के छह विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। कुल सात में से तीन उप-विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छह विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। अपग्रेड प्लस-2 हाई स्कूल-रामगढ़ के अल्तमश राजा और फैजान राजा ने रीक्रिएशन मैथमेटिकल मॉडलिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सद्गुरु प्लस-2 उच्च विद्यालय-चैनपुर के अजय कुमार और विक्की ठाकुर ने ग्रीन एनर्जी विषय में तृतीय स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई जबकि निजी सेक्टर के ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल की छात्राएं जोली रानी और सृष्टि कुमारी ने सतत कृषि में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह भी पढ़ें- पलामू के सात शिक्षक प्रशिक्षण सह एक्सपोजर व...