पलामू, अगस्त 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के चार छात्रों का चयन राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता के लिए हुआ है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार ने 52वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन जिला स्कूल रांची में किया था। इसका मुख्य विषय सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी था। राज्य स्तरीय प्रदर्शन में पलामू जिले के राजकीयकृत प्लस-2उच्च विद्यालय छतरपुर का छात्र आरिफ राजा व प्रेमचंद कुमार को विषय प्राकृतिक कृषि के लिए राज्य में प्रथम स्थान तथा ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल शाहपुर के आद्विक अग्रवाल अभिराज अर्नव को संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। अब दोनों स्कूलों के बाल वैज्ञानिक छात्र राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने मुंबई जाएंगे। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.