पलामू के चार खिलाड़ियों ने हासिल की ब्लैक बेल्ट, जिले का बढ़ाया मान चार खिलाड़ियों ने हौसले के साथ हासिल की ब्लैक बेल्ट
पलामू, मई 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। द कराटे अकादमी के तत्वावधान में शनिवार को मेदिनीनगर में आयोजित सम्मान सह बेल्ट ग्रेडिंग समारोह में जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न ग्रेड का बेल्ड हासिल किया।
परीक्षा में भागीदारी झारखंड शोतोकान स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन की पलामू कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया और विभिन्न रंगों की बेल्ट के लिए लिए अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि सह पलामू कराटे संघ के अध्यक्ष विजय ओझा ने काजल कुमारी, डी. कार्तिकेय, सम्यक स्निथिक एवं समीर कुमार ब्लैक बेल्ट (शो डान) हासिल करने का प्रमाणपत्र दिया। उन्होंने ब्लैक बेल्ट किसी उपलब्धि का अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। इसके पीछे वर्षों का कठिन अभ्यास, अनुशासन, त्याग और प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन होता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.