पलामू, मई 22 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पलामू जिले के ग्रामीण क्षेत्र सहित कई इलाकों में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत से जनजीवन प्रभावित हो गया है। क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर नो स्टॉक के बोर्ड लग गए हैं, जिससे परिवहन व्यवस्था चरमरा गई है। टेंपो, ऑटो और छोटे व्यावसायिक वाहनों के पहिए थमने लगे हैं। सबसे अधिक परेशानी रोज कमाकर परिवार चलाने वाले वाहन चालकों और आम यात्रियों को हो रही है। लेस्लीगंज, पांकी, छतरपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ईंधन संकट का फायदा उठाकर कालाबाजारी भी तेज हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार फुटकर दुकानों और डब्बों में पेट्रोल-डीजल 150 से 160 प्रति लीटर तक बेचा जा रहा है। मजबूरी में लोग महंगे दामों पर तेल खरीदने को विवश हैं। कई लोगों को पर्याप्त ईंधन भी नहीं मिल पा रहा है। इस संकट का असर स्वास्थ्य सेवाओं...