पलामू के खिलाड़ियों ने तीन पदक जीते
पलामू, अगस्त 22 -- मेदिनीनगर। धनबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 21-22 अगस्त को आयोजित तीसरी झारखंड राज्य स्तरीय सब-जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026 में पलामू के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य समेत तीन पदक जीते। झारखंड राज्य एथलेटिक्स संघ और धनबाद जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त आयोजन में पलामू टीम ने प्रशिक्षक प्रीति कुमारी व प्रबंधक शुभम मिश्रा के नेतृत्व में हिस्सा लिया। प्रत्यय पांडेय ने शॉटपुट में स्वर्ण, शुभम कुमार ने ऊंची कूद में रजत और प्रतीक कुमार ने 60 मीटर दौड़ में कांस्य जीता। तीनों जीजीपीएस, जमुने के विद्यार्थी हैं। जिला संघ अध्यक्ष अजातशत्रु प्रसाद सिन्हा, सचिव संजय कुमार त्रिपाठी व जिला खेल पदाधिकारी रतन कुमार सिंह ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.