पलामू के उपायुक्त के नाम से बनाया फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट
पलामू, मई 26 -- मेदिनीनगर। पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, आईएएस दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, नामक फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से कुछ अज्ञात व्यक्ति आम नागरिकों एवं पदाधिकारियों को इंस्टाग्राम पर संदेश भेज रहे हैं। पलामू जिला प्रशासन ने इसे गंभीर साइबर ठगी का मामला बताते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपायुक्त या जिला प्रशासन की ओर से किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पैसे की मांग नहीं की जाती है। प्रशासन ने लोगों से कहा है कि किसी भी संदिग्ध व्हाट्सएप, फेसबुक या इंस्टाग्राम संदेश पर विश्वास न करें तथा अपनी व्यक्तिगत या बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा करने से बचें। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.