पलामू केंद्रीय कारा में बंदियों को दी जा रही सुविधाओं व समस्याओं की हुई समीक्षा
पलामू, सितम्बर 30 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। शहर के जेलहाता मोहल्ला स्थित पलामू केंद्रीय कारा में बुधवार को बोर्ड ऑफ विजिटर और जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की संयुक्त टीम ने निरीक्षण कर बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर हुए निरीक्षण का नेतृत्व पलामू के प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राज कुमार मिश्रा ने किया। इस दौरान टीम ने बंदियों से उनके मुकदमों की पैरवी, अधिवक्ता की उपलब्धता और कारा में किसी तरह की परेशानी के संबंध में सीधे जानकारी ली। प्रभारी पीडीजे ने कहा कि कोई भी बंदी बिना अधिवक्ता के नहीं रहना चाहिए। डालसा के माध्यम से सभी जरूरतमंद बंदियों को नि:शुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बंदियों को बताया कि किसी प्रकार की समस्या हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.