लातेहार, जून 2 -- बेतला प्रतिनिधि। पलामू किला और कमलदहझील की सैर करने वाले पर्यटकों के लिए खास खबर है। पीटीआर प्रबंधन ने सुरक्षा की दृष्टि से एक आदेश के जरिए दो जून (आज) शाम 5:30 बजे के बाद से उक्त मार्ग पर पर्यटकों के प्रवेश पर पूरी पाबंदी लगा दी है। जानकारी पलामू किला कम्पार्टमेंट एक के प्रभारी सह वनपाल नंदलाल साहू ने दी। उन्होंने सुरक्षा कारणों का हवाला देते डिप्टी डायरेक्टर पीके जेना के आदेश से पर्यटकों के प्रवेश पर पाबंदी लगाए जाने की बात कही। नतीजतन पर्यटक अब शाम 5:30 बजे के बाद ऐतिहासिक पलामू किले का प्राचीन अनोखी कलाकृतियों और कमलदहझील के प्राकृतिक अनुपम सौंदर्य का आनंद नहीं उठा सकेंगे। इसके लिए वनपाल नंदलाल साहू ने किला मार्ग के टेंढ़ा पुल के पास विभाग द्वारा स्थायी चेकपोस्ट स्थापित किए जाने की बात बताई। इधर वन-प्रबंधन की इस नई व...