पलामू किला परिसर में वन-प्रबंधन करा रहा वुडेन कराल का निर्माण, घायल हाथियों का होगा इलाज
लातेहार, मई 18 -- बेतला, प्रतिनिधि। पीटीआर नॉर्थ के डिप्टी डायरेक्टर प्रजेशकांत जेना के निर्देश से बेतला वन-प्रबंधन नया पलामू किला परिसर स्थित हाथी शेड के पास वुडेन कराल का निर्माण करा रहा है। इस संबंध में वनपाल नंदलाल साहू ने बताया कि निर्माण पूरा होने के बाद कराल में घायल हाथियों का उपचार किया जाएगा। इधर, पीटीआर नॉर्थ के डिप्टी डायरेक्टर प्रजेशकांत जेना ने गज-मानव संघर्ष को रोकने और इसपर विस्तृत जानकारी हासिल करने के उद्देश्य से पलामू किला परिसर के करीब 20 एकड़ भूमि में प्रस्तावित ह्यूमन एलिफैंट कनफ्लिक्ट रिसर्च सेंटर का निर्माण कार्य प्रगति पर होने की बात बताई। यहां बता दें कि पीटीआर के बेतला रेंज स्थित ऐतिहासिक पलामू किला परिसर में पहली बार होनेवाला ह्यूमन एलिफैंट कनफ्लिक्ट रिसर्च सेंटर का निर्माण आसपास के लोगों में इनदिनों खूब चर्चित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.