लातेहार, जून 20 -- बेतला, प्रतिनिधि। पलामू किला-कमलदहझील घूमने वाले पर्यटकों के लिए खास खबर है।बेतला वन-प्रबंधन ने पीटीआर नॉर्थ के डिप्टी डायरेक्टर पीके जेना के आदेश से पलामू किला मार्ग स्थित किला नाका से दोपहिया-तीन पहिया को आगे जाने पर 20 जून (शनिवार) से सख्त पाबंदी लगा दी है। इसकी जानकारी देते वनपाल नंदलाल साहू ने बताया कि यह पाबंदी अगले आदेश तक जारी रहेगा।वहीं एक जवाब में वनपाल साहू ने वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा का हवाला देते विभागीय पाबंदी लगाए जाने की बात बताई। इधर नाका कर्मी दुधेश्वर सिंह और इस्तेयाक अंसारी ने विभागीय आदेश का अनुपालन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए जाने की बात कही।नतीजतन यह भी पढ़ें- बेतला-पलामू किला मार्ग पर स्थायी चेकपोस्ट स्थापित शनिवार (आज) से पर्यटकों का दोपहिया-तीनपहिया वाहनों से पलामू किला-कमलदहझील जाना बंद हो...