पलामू, अप्रैल 26 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला का अधिकतम तापमान बढ़कर रविवार को 44.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। गर्मी के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ओवर हीट से मेदिनीनगर शहर के हमीदगंज में बिजली केबल में आग लग गई। इसके कारण बिजली बाधित होने से लोगों की परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को दिन भर लोग घरों में बंद रहें बहुत जरूरी काम होने के बाद ही लोग बाजार में दिखाई दिए। दिन भर बाजार में लोग गर्मी से राहत के लिए ठंडे पेय पदार्थ के लिए ठेला पर सत्तू, कोल्डड्रिंक्स, ठंडे पानी खरीदते नजर आएं। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के मेदिनीनगर डिवीजन के कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि शहर के कई क्षेत्रों में केबल पुराना है, इसके कारण ओवर हीट होकर केबल में आग लग जा रहा है। यह भी पढ़ें- लू और तपिश से मकान बने भट्ठी, लोग हल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.