पलामू और दुमका मेडिकल कॉलेजों में होंगे 1000 बेड, दोगुनी होंगी MBBS सीटें
दुमका, अक्टूबर 24 -- झारखंड में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ाने के लिए मेडिकल कॉलेजों का विस्तार किया जाएगा। इसके तहत एमबीबीएस की सीटें बढ़ाने और पीजी पाढ्यक्रम की शुरुआत भी की जाएगी। दुमका एवं पलामू मेडिकल कॉलेजों में सदर अस्पताल को शामिल करते हुए बेडों की संख्या 1000-1000 की जाएगी। साथ ही दोनों मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटें 100 से बढ़ाकर 200 की जाएगी। जबकि, दोनों में 150-150 पीजी सीटें लाने की तैयारी है। दुमका मेडिकल कॉलेज के विकास पर लगभग 375 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को स्वास्थ्य आधारभूत संरचना की समीक्षा के दौरान इन योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। दुमका में लगभग 100 एकड़ भूमि पर एवं पलामू में लगभग 75 एकड़ भूमि पर किए जा रहे मेडिकल कॉलेजों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.