पलामू और आसपास छोड़ आज छाएंगे आंशिक बादल
रांची, अप्रैल 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। पलामू का अधिकतम पारा 42.1 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों समेत संताल और कोल्हान में आंशिक बादल रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान है। पलामू समेत शेष झारखंड में गर्मी का प्रभाव रहेगा। वहीं, रविवार से राज्य में हीट वेव चलने की चेतावनी जारी की गयी है। शुक्रवार को राज्य के संताल और कोल्हान के सभी जिलों समेत रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह में छिटपुट बारिश हो सकती है। जबकि, रविवार से अगले तीन दिन तक राज्य में कोल्हान और पलामू के साथ आसपास के जिलों में हीटवेव चलने की संभावना है। यह भी पढ़ें- Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, 4 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट; आग उगलेगा सूरज पिछले 24 घंटे के दौरान को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.