दरभंगा, मार्च 10 -- गौड़ाबौराम। अंचल के पलवा गांव में सोमवार को आगलगी से मो. शमीम अहमद का घर जलकर राख हो। अगलगी की इस घटना में तीन दुधारू पशु भी झुलस गये। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी, तत्काल इसका पता नहीं चला है। सीओ और हल्का कर्मचारी के हड़ताल पर चले जाने के कारण अग्निपीड़ित परिवार को कोई सरकारी सहायता नहीं मिल सकी है। प्रखंड विकास अधिकारी मयंक मिहिर ने बताया कि पंचायत सेवक से प्रतिवेदन की मांग की गई है। प्रतिवेदन मिलने पर पीड़ित परिवार को यथासंभव सरकारी सहायता उपलब्ध करा दी जायेगी। इसको लेकर आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.