पलवा गांव में कमला नदी में डूबने से बच्ची की हुई मौत
दरभंगा, मई 5 -- संजय लाला,दरभंगा। बड़गांव थाना क्षेत्र के पलवा में सोमवार की सुबह कमला नदी में डूबने से ढाई वर्ष की बच्ची की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने डीएमसीएच भेजा। मृतका की पहचान अमरजीत राम की पुत्री सपना कुमारी के रूप में की गई। डीएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतका के चाचा बेचू राम ने बताया कि सपना की मां सुबह घास काटने घर से निकली थी। वह नदी के किनारे से होते हुए जा रही थी। उसे पता नहीं था कि सपना उसके पीछे- पीछे चल रही थी। बेचू राम के अनुसार इसी दौरान पांव फिसलने से बच्ची नदी में डूब गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.