पलवल स्टेशन पर हुई महात्मा गांधी की पहली गिरफ्तारी
फरीदाबाद, अगस्त 14 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। महात्मा गांधी के देश की आजादी के आंदोलन में दिए गए योगदान और उनकी स्मृतियों को संजोए गांधी सेवा आश्रम के जीर्णोद्धार का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। जीर्णोद्धार का पूरा खर्च गांधी सेवा आश्रम ट्रस्ट की ओर से वहन किया जा रहा है। बता दें कि पलवल रेलवे स्टेशन पर 10 अप्रैल 1919 को रॉलेट एक्ट के विरोध में महात्मा गांधी की गिरफ्तारी ने पलवल को स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान दिलाया। उनकी गिरफ्तारी से जुड़ी यादों को आज भी गांधी सेवा आश्रम और रेलवे स्टेशन परिसर में संजोकर रखा गया है। ब्रिटिश सरकार ने स्वाधीनता आंदोलन को दबाने के लिए रॉलेट एक्ट लागू किया था। इसके विरोध में 6 अप्रैल 1919 को देशव्यापी हड़ताल हुई थी। हड़ताल के बाद हालात का जायजा लेने के लिए महात्मा गांधी मुंबई से लाहौर के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.