फरीदाबाद, मई 2 -- पलवल,अजित कुमार। पलवल से चलने वाली लोकल ट्रेनों का मथुरा और कोसी कला तक विस्तार कर दिया गया है। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि अब ये ट्रेनें मथुरा और कोसी कला तक जाएंगी। इससे खासकर शाम के समय यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। हजारों दैनिक यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और समय की बचत होगी। मंत्री ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आगे लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव पर भी विचार किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.