फरीदाबाद, मई 5 -- फरीदाबाद/ पलवल, केशव भारद्वाज। पलवल तक चलने वाली दो ईएमयू ट्रेन मंगलवार से कोसीकलां और मथुरा रेलवे स्टेशन तक चलना शुरू हो गईं हैं। इससे हजारों यात्रियों को फायदा मिला है। 31 जुलाई तक दोनों ट्रेनों का अस्थाई विस्तार किया गया है। इन दोनों ट्रेनों का मथुरा और कोसी कलां तक विस्तार होने से पलवल से लेकर होडलके हजारों यात्रियों को फायदा मिलेगा। वहीं मथुरा और कोसी कलां के नौकरीपेशा लोगों को भी दिल्ली और फरीदाबाद में नौकरी करना आसान होगा। मंगलवार को ट्रेन नंबर 64016 (शकूरबस्ती-पलवल) पलवल 4:55 मिनट पर पलवल रेलवे स्टेशन पर पहुंची। कुछ मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन 5:02 पर मथुरा के लिए रवाना हो गई । 64016 ईएमयू ट्रेन हर रोज दोपहर करीब 2:30 बजे पर शकूरबस्ती दिल्ली से चलकर पलवल पहुंचती है। यही ट्रेन 64019 नंबर से वापसी में दिल्ली के श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.