पलवल, फरवरी 10 -- फरीदाबाद से सटा हरियाणा का पलवल शहर में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। नगर परिषद ने पलवल शहर की हर गली, मोहल्ले और कॉलोनियों को रोशनी से जगमग करने के लिए बड़ी योजना बनाई है। इस योजना के तहत शहरभर में 32 हजार एलईडी स्ट्रीट लाइटें और 30 हाई मास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। इस योजना पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिससे शहर की तस्वीर बदल जाएगी। नगर परिषद और प्रशासन ने शहर की सड़कों पर बढ़ते अंधेरे और लोगों की परेशानी को देखते हुए यह योजना तैयार की है। लंबे समय से कॉलोनियों में पर्याप्त रोशनी न होने की शिकायत मिल रही थी। अब इस योजना के लागू होने से हर इलाके में उजाला होगा और लोगों को राहत मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार, मार्च के अंत तक अधिकतर लाइटें लगाने का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद के नीलम प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.