फरीदाबाद, अप्रैल 9 -- पलवल, सरसमल। जिले की मंडियों और खरीद केंद्रों में 08 अप्रैल तक 134631 मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की आवक हुई है। इसमें से 67055.7 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि 6810.9 मीट्रिक टन गेहूं का उठान भी हो चुका है। हैफेड और हरियाणा वेयरहाउसिंग द्वारा खरीद का काम किया जा रहा है। अभी बड़ी मात्रा में गेहूं मंडियों में पड़ा है, जिसे जल्द उठाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...