फरीदाबाद, मई 19 -- पलवल, सरसमल। जिले में 24 मई को छात्राओं के लिए मैराथन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करना है। मैराथन में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार जिला प्रशासन और वी. सत्या फाउंडेशन के सहयोग से 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं के लिए यह मैराथन आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता रविवार सुबह 6:30 बजे सेक्टर-दो स्थित सामुदायिक भवन से शुरू होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पर समाप्त होगी।एसडीएम ने बताया कि मैराथन का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना विकसित करना है। इसके साथ ही कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश भी द...