फरीदाबाद, मई 14 -- पलवल, सरसमल। पलवल में 23 मई को 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं के लिए मैराथन आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य बेटियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। गुरुवार को एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने संबंधित विभागों की बैठक लेकर मैराथन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल और साफ-सफाई के बेहतर प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मैराथन सुबह साढ़े छह बजे सेक्टर-दो स्थित सामुदायिक भवन से शुरू होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में समाप्त होगी। एसडीएम ने कहा कि प्रतियोगिता से बेटियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा मिलेगा। इसमें...