फरीदाबाद, मई 4 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। पलवल में 14 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम 10936 किशोरियों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एचपीवी अभियान नोडल अधिकारी डॉ. संजीव तंवर अभिभावकों से आह्वान किया कि वे टीकाकरण के समय आधार लिंक नंबर अपने पास रखें जिस पर ओटीपी आएगा और यह टीकाकरण के लिए आवश्यक है। एचपीवी अभियान का उद्देश्य किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से एचपीवी वैक्सीन किशोरियों को नि:शुल्क लगाई जा रही है तथा जिला में अब तक लगभग 1430 किशोरियां का टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से आह्वान किया कि वे विद्यालयों में कैंप लगाकर निर्धारित आयु वर्ग की किशोरियों का टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें और इस ब...