फरीदाबाद, फरवरी 25 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली-आगरा हाईवे के झाड़सेंतली गांव के पास मंगलवार देर रात ट्रक की टक्कर से दिल्ली निवासी बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान नजफगढ़ की प्रेम नगर कॉलोनी निवासी निशांत यादव और शगुन के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। निशांत मूल रूप से अलीगढ़ जिले के बिनाैला गांव का रहने वाला था। वह बचपन से ही दिल्ली नजफगढ़ में अपने मामा नवीन के पास रह रहा था। मामा नवीन ने बताया कि निशांत एक प्रॉपर्टी डीलर की कार चलाने का काम करता था और परिवार की जिम्मेदारी निभा रहा था। वहीं उसके दोस्त शगुन ने हाल ही में स्नातक की पढ़ाई पूर...