फरीदाबाद, जून 19 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को पलवल के नेताजी सुभाष चंद बोस स्टेडियम में जिला स्तरीय पायल रिहर्सल का आयोजन किया गया। 21 जून को आयुष विभाग, योग आयोग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम होगा। यह भी पढ़ें- पलवल में आज होगी योग की पायलट रिहर्सलपायलट रिहर्सल का शुभारंभ उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने पायलट रिहर्सल में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर दीप प्रज्ज्वलन कर योग दिवस की पायलट रिहर्सल का शुभारंभ किया और निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार योग क्रियाएं की। उन्होंने जिलावासियों से आह्वान किया कि रविवार 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन पलवल जिला के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर नागरिक जिला ...