चंडीगढ़, अप्रैल 26 -- हरियाणा के पलवल के किठवाड़ी गांव में दहेज के लालच में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव में एक व्यक्ति ने अपनी 23 साल की पत्नी और 4 साल की मासूम बेटी की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी अपने 3 महीने के नवजात बेटे को लेकर फरार हो गया। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले जमीन, स्कॉर्पियो गाड़ी और 25 लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका मिथलेश के भाई की शिकायत पर पति और सास-ससुर सहित 6 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया।दहेज में जमीन, स्कॉर्पियो गाड़ी और 25 लाख के लिए कर रहे थे तंग यूपी के जिला मथुरा के गांव काम...