पलवल में भंडारे के बाद गायब हो गया 3 साल का मासूम, तालाब में तैरता मिला शव
नई दिल्ली, जुलाई 8 -- पलवल के हसनपुर थाना क्षेत्र के करीमपुर गांव में मंगलवार की सुबह लापता हुए तीन वर्षीय प्रिंस का शव गांव की जोहड़ में तैरता मिला। जोहड़ में शव मिलने से गांव में मातम छा गया। परिजनों ने घटना की सूचना हसनपुर थाना पुलिस को दी। वहीं, मृतक बच्चे के पिता ने बच्चे की हत्या कर शव जोहड़ में डालने को लेकर शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने गुमशुदगी के केस में हत्या की धारा जोड़ते हुए जांच शुरू कर दी है। हसनपुर थाना प्रभारी हरिओम के अनुसार, गांव करीमपुर निवासी डिगपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार की सुबह उसके परिवार के सभी सदस्य गांव के मंदिर में आयोजित भंडारे में गए हुए थे। इस दौरान करीब 11:30 बजे उसका तीन साल का बेटा प्रिंस घर से पशुओं के बांधने वाले प्लॉट की ओर गया था।भंडारे के बाद अचानक गायब हो गया बच्चा जब उसके परिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.