हिन्दुस्तान, फरवरी 2 -- हरियाणा के पलवल में अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने जिले में अवैध कॉलोनियों और निर्माणों के खिलाफ अभियान चलाया है। पिछले तीन दिनों में खजूरका, असावटी और बघौला गांवों में छह अवैध कॉलोनियों तथा राष्ट्रीय राजमार्ग की 30 मीटर चौड़ी हरी पट्टी में बने अवैध निर्माणों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। जिला नगर योजनाकार अधिकारी (डीटीपीओ) अनिल मलिक ने बताया कि उनकी टीम ने खजूरका गांव की राजस्व संपदा में काटी गई दो अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की। इसके बाद असावटी और बघौला गांवों में तीन अन्य अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई। अभियान के तहत साढ़े छह एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही तीन अवैध कॉलोनियों में 15 डीपीसी, दो रिहायशी मकान और एक प्रॉपर्टी डीलर का कार्यालय ध्वस्त किया गया। राष्ट्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.