फरीदाबाद, अप्रैल 28 -- पलवल,सरसमल। पलवल में 10 करोड़ रुपये की लागत से हाईटेक सीसीटीवी योजना शुरू की जा रही है। इसके तहत शहर के प्रमुख स्थानों पर कैमरे लगाए जाएंगे। इससे सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था और निगरानी प्रणाली को मजबूत बनाने का दावा किया गया है। मंगलवार को जारी बयान में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि इस योजना के तहत बाजारों, चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों को कैमरा नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इससे शहर के हर महत्वपूर्ण हिस्से पर नजर रखी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि कैमरों की मदद से चोरी, लूटपाट और अन्य आपराधिक घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई करना आसान होगा। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेस-वे के हर एक किमी पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी पुलिस प्रशासन ...