फरीदाबाद, मार्च 11 -- पलवल, संवाददाता। हरियाणा सरकार ने पलवल शहर के लिए करीब 50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं से शहर की आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी। सड़कों, नालों और जल निकासी व्यवस्था में सुधार के काम किए जाएंगे। बुधवार को जारी बयान में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने यह जानकारी दी। मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि सरकार के आदेशों के अनुसार शहर में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। इनमें प्रमुख रूप से आगरा चौक से श्रद्धानंद पार्क न्यू कॉलोनी तक एक आधुनिक मॉडल रोड का निर्माण भी शामिल है। इस सड़क के निर्माण पर लगभग 18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य किए जाएंगे। इसमें नई सड़कों का निर्माण, नालों का निर्माण और जल निकासी व्यवस्था को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.