पलवल में दो दिवसीय चौपाई महाकुंभ शुरू
फरीदाबाद, मई 16 -- पलवल, संवाददाता। पलवल की जाट धर्मशाला में शनिवार से दो दिवसीय भव्य चौपाई महाकुंभ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के कई मंत्री पहुंचे और चौपाई, जिक्री, रसिया व नगाड़ों के जरिए संस्कृति संरक्षण के प्रयासों की सराहना की। विभिन्न राज्यों से आई करीब 40 टीमों ने लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। जाट समाज विकास समिति की ओर से आयोजित चौपाई महाकुंभ में क्षेत्र के पंच, सरदारी और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में चौपाइयों और नगाड़ों के माध्यम से सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। अतिथियों का पगड़ी पहनाकर और फूलमालाओं से स्वागत किया गया। आयोजन में बृज क्षेत्र की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। चौपाई कलाकारों की प्रस्तुतियों पर लोग देर तक झूमत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.