पलवल में चलते ट्रक से कूदने पर श्रमिक की मौत
बांदा, जून 22 -- कमासिन। कमासिन थाने के जामू गांव निवासी मजदूर शिवचंद्र हरियाणा के पलवल जिले में हांसी गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे में काम करता है। रविवार की रात ट्रक में सवार होकर परिवार के साथ घर आ रहा था। बताते हैं पलवल जिले की सीमा में केएमपी एक्सप्रेसवे पर पहुंचे तभी अचानक बैक में रखा मोबाइल तेज धमाके के साथ अचानक फट गया। इससे बैग व वहीं रखे पालीथिनों में आग लग गई और घबराकर वह चलते ट्रक से कूद गया। गिरने के कारण उसे गंभीर चोंटे आईं और उसकी मौत हो गई। ट्रक पर सवार तो अन्य युवक भी झुलस गए। वहां की पुलिस ने यहां फोन से परिजनों को शिवचंद्र के साथ हुए हादसे की जानकारी दी तो चीख-पुकार मच गई। ਹੀਟਸਾਰੰਸ ਨੇ ਰਾਣ ਧਨਿਰਦੋਂ ਨੀ ਸੈਂਧਾ ਭਾਰ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.