पलवल, अगस्त 20 -- हरियाणा के पलवल में नशे के आदी एक शख्स ने अपनी बीवी और दो माह के बच्चे को मार डाला। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी खत्म करने के लिए दो मंजिला मकान से कूदकर जान देने की कोशिश की। इस घटना में वो गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। उधर, वारदात से गुस्साए महिला के परिजनों ने दोनों शव सड़क पर रख जाम लगा दिया। प्रदर्शन के दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हुई। घटना गुरुवार तड़के तीन बजे की बताई जा रही है। सदर थाना क्षेत्र के रजपुरा गांव में साहिल ने पत्नी सगुप्ता और दो माह के बच्चे रियान की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि साहिल नशे का आदी था और गांव में सीएससी सेंटर चलाता था। हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा में पुलिस से क्यों भिड़ गए किस...