फरीदाबाद, मार्च 5 -- पलवल, संवाददाता। पलवल में 16वीं जनगणना पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस तरीके से होगी। डेटा संग्रह मोबाइल एप और सेंसेस मैनेजमेंट मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए किया जाएगा। जिला में पहला चरण 1 से 31 मई और दूसरा चरण फरवरी 2027 में होगा। गुरुवार को उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने लघु सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला होती है। इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े सरकार को योजनाएं बनाने और संसाधनों के सही वितरण में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि नागरिक जनगणना कर्मियों को सही और पूरी जानकारी दें, ताकि वास्तविक स्थिति के अनुसार विकास योजनाएं तैयार की जा सकें। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल प्रणाली से होगी, जिससे आंकड़ों की सटीकता बढ़ेगी और काम तेजी से पूरा होग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.