फरीदाबाद, अप्रैल 6 -- पलवल(केशव भारद्वाज)। धर्मनगर कॉलोनी में भीषण आग लगने से 24 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी बस्ती इसकी चपेट में आ गई। गनीमत रही कि समय रहते सभी लोग झुग्गियों से बाहर निकलने में कामयाब हो गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग की यह घटना सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे की है। धर्म नगर कॉलोनी में पिछले करीब 25 वर्षों से इस बस्ती में रहने वाले लोग मजदूरी और कबाड़ बीनकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। इन झुग्गियों में करीब 100 लोग रह रहे थे। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे एक झुग्गी से अचानक आग की लपटें उठीं। तेज हवा के चलते आग एक के बाद एक सभी झुग्गियों में फैलती चली गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.