फरीदाबाद, मार्च 6 -- फरीदाबाद। पृथला के कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया ने विधानसभा के बजट सत्र में पलवल-बल्लभगढ़ के बीच ट्रामा सेंटर बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि हाईवे पर हादसे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्थान की जांच कराने का आश्वासन दिया। विधायक रघुबीर तेवतिया ने सदन में कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-19 का पलवल से बल्लभगढ़ तक का हिस्सा उनके विधानसभा क्षेत्र में आता है। इस इलाके में बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां हैं और रोजाना भारी यातायात चलता है, जिससे सड़क हादसे भी अधिक होते हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना होने पर घायलों को उपचार के लिए पलवल या फरीदाबाद ले जाना पड़ता है। पलवल का जिला नागरिक अस्पताल शहर के भीतर होने से वहां तक पहुंचने में जाम के कारण काफी समय लग जाता है। ऐसे में हाईवे के बीच आधुनिक सुविधाओं वाला ट्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.