फरीदाबाद, अप्रैल 15 -- पलवल, सरसमल। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जिले ने फसल उठान में 47 प्रतिशत के साथ पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने अनाज मंडी का दौरा कर खरीद व्यवस्था और सुविधाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं है और 72 घंटे के अंदर भुगतान किया जा रहा है। प्रशासन ने उठान तेज करने के लिए परिवहन और भंडारण की बेहतर व्यवस्था की है। मंडियों में पेयजल, साफ-सफाई और शौचालय जैसी सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों को लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.