नूंह, मई 6 -- पलवल और नूंह के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से अटकी पलवल-नूंह फोर लेन सड़क परियोजना अब गति पकड़ने जा रही है। निर्माण में बाधा बने पेड़ों की कटाई के बदले बड़े स्तर पर पौधरोपण की तैयारी शुरू कर दी गई है। सरकार ने जमीन खरीदने के लिए बजट को मंजूरी दे दी है, जिससे इस महत्वपूर्ण परियोजना की राह साफ हो गई है। दरअसल, इस परियोजना में सबसे बड़ी रुकावट पौधरोपण के लिए जमीन की कमी थी, जिसे अब दूर करने की दिशा में ठोस कदम उठाया गया है। वन विभाग ने नूंह जिले में करीब 66 एकड़ जमीन की पहचान कर ली है, जहां बड़े स्तर पर पौधे लगाए जाएंगे। इस जमीन को खरीदने के लिए सरकार ने लगभग 25 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। राजस्व विभाग के माध्यम से यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी। जमीन उपलब्ध होते ही पौधरोपण का काम तेजी से शु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.